नई दिल्ली। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच में राजनयिक रिश्ते ख़राब हैं। पहले कनाडा ने भारत के एक वरिष्ठ डिप्लोमेट को वापस भारत भेजा, जिसका भारत ने भी पलटवार किया और उसके भी एक डिप्लोमेट को देश से निकाल दिया। इसी बीच अब एक और बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि कनाडा ने भारत के कहने पर अपने 41 राजनयिकों को भारत से वापस बुला लिया है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने इस बात की पुष्टि की है।
