नई दिल्ली:– भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 अप्रैल 2025 से अपनी एसयूवी और सीवी रेंज की कीमतों बढ़ोतरी करेगी. कंपनी शुक्रवार को कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. कीमतों में बढ़ोतरी की सीमा अलग-अलग एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल्स में अलग-अलग होगी.
मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 अप्रैल 2025 से 4 फीसदी तक महंगी होने वाली हैं. कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर कंपनी ने अप्रैल से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई है.
1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के सभी पैसेंजर और कॉमर्शियल व्हीकल 2 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे. टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए की गई है और यह अलग-अलग मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग-अलग होगी.
Renault India ने भी घोषणा की कि वह अप्रैल से अपनी सभी कार मॉडलों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगा. कीमतों में वृद्धि मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी. कंपनी ने कहा कि यह निर्णय बढ़ती उत्पादन लागतों के कारण लिया गया है, जिसे वह लंबे समय से झेल रही है.
Honda ने कार की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन ये नहीं बताया है कि कार की कीमत कितनी बढ़ेगी. ये नई कीमतें एक अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी.
Hyundai की की गाड़ियां 1 अप्रैल, 2025 से 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी. बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की बढ़ी हुई कीमतों और अन्य कारणों के अलावा उच्च परिचालन व्यय के कारण वाहनों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया गया है.
BMW India अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी. प्राइस एडजस्टमेंट बढ़ती इनपुट लागतों के कारण किया जा रहा है, जो उच्च सामग्री व्यय के कारण है.
