Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की बेअदबी का मामला, ईशनिंदा का केस दर्ज
    अंतरराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की बेअदबी का मामला, ईशनिंदा का केस दर्ज

    By Tv 36 HindustanDecember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कराची, 21 दिसंबर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के नारायणपुरा इलाक़े में एक व्यक्ति ने मंदिर में तोड़फोड़ की है जिसके बाद इलाक़े के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
    सोमवार की शाम सामने आई इस घटना का मुक़दमा ईदगाह थाने में मुकेश कुमार नामक शख़्स की शिकायत पर दर्ज कराया गया है.
    एफ़आईआर में मुकेश कुमार की ओर से कहा गया है कि उनकी पत्नी जोग माया मंदिर में पूजा करने गई थी तभी अचानक सवा आठ बजे के क़रीब एक व्यक्ति हथौड़ा लेकर आया और वहां रखी हुई जोग माया की मूर्ति पर हथौड़ा मारना शुरू कर दिया.
    इस पर उनकी पत्नी ने शोर मचाया और उस शोर को सुनकर लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए और उस व्यक्ति को मूर्ति पर हथौड़ा मारते हुए पकड़ लिया.
    मुकेश कुमार के मुताबिक़ इलाक़े की पुलिस भी इस दौरान मौक़े पर आ गई और उस व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उस शख़्स के ख़िलाफ़ ईशनिंदा का मुक़दमा दर्ज कर लिया है.
    एसएसपी सिटी मज़हर नवाज़ का कहना है कि ‘स्थानीय निवासियों ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिंसा का निशाना बनाया लेकिन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी.’
    स्थानीय लोग इमारतें तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा हथौड़ा लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन भी किया और पुलिस को बताया कि वो ये हथौड़ा देने आए हैं. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इंसाफ़ का भरोसा दिलाया जिसके बाद वो वहां से गए.
    इस दौरान 25 वर्षीय उस युवा का भी वीडियो सामने आया है जिसमें लोग उससे सवाल कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया.
    पुलिस का कहना है कि ‘ये युवा बेरोज़गार है और स्पष्ट रूप से उसकी मानसिक हालत भी ठीक है, उसका कहना है कि वो ख़ुदा के मिशन पर है.’
    ग़ौरतलब है कि ये कराची में मंदिर में तोड़फोड़ की पहली घटना नहीं है. इससे पहले बीते साल नवंबर में कराची की ली मार्केट के नज़दीक शीतल दास कंपाउंड में बने एक मंदिर में भी कुछ लोगों ने हमला किया था और उनके ऊपर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया था.

    बीते साल जुलाई में पंजाब प्रांत के शहर रहीमयार ख़ान में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसमें एक भीड़ ने भोंग इलाक़े में स्थापित एक मंदिर पर धावा बोल दिया था.
    हमलावरों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की थी और वहां स्थापित मूर्तियों को भी नुक़सान पहुंचाया था. इस घटना पर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने भी नोटिस लिया था और 50 के क़रीब संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया था.

    Post Views: 0

    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur case of blasphemy registered Case of desecration Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Hindu temple Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron Pakistan patients PM Narendra modi Police Raigarh
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : झूमा-झटकी और फर्जी वोटर्स की शिकायतों के बीच वोटिंग 60% यहाँ हुईं सबसे कम मतदान…
    Next Article जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 26 दिसम्बर को प्रारम्भ किया जाएगा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?