
कैलिफोर्निया की एक कोर्ट ने एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के वकीलों को कानूनी फीस के रूप में 120000, अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है। 9वें यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने मंगलवार को डेनियल्स को आदेश दिया कि वह ट्रंप के वकीलों को कानूनी फीस के रूप में 120,000
अमेरिकी डॉलर का भुगतान करें।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रहने के लिए गुपचुप तरीके से पैसे देने के आरोपों से जुड़े मामले सामने आए हैं। बता दें कि ट्रंप पर भी लगभग 34 आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगा है।
स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिका की एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली पोर्न स्टार हैं। स्टॉर्मी उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर उनसे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। पोर्न स्टार ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में किया। बता दें कि स्टॉर्मी चार शादियां कर चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है। पोर्न अभिनेत्री ने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्ट्रिप क्लबों में क