नई दिल्ली :- रूस में, खासतौर पर कारेलिया क्षेत्र में, सरकार अपने नागरिकों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
रूस में 25 साल तक की महिलाओं को मां बनने पर 1 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. यह योजना 1 जनवरी से लागू है.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. महिला किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की रेगुलर छात्रा होनी चाहिए.
छात्रा की उम्र 25 साल या उससे कम होनी चाहिए. छात्रा कारेलिया की निवासी होनी चाहिए. बच्चा एकदम स्वस्थ होना चाहिए.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कारेलिया क्षेत्र में जनसंख्या को बढ़ाना है. रूस लंबे समय से कम जनसंख्या की समस्या से जूझ रहा है.
रूस की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से भी कम है. उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, वहीं रूस की जनसंख्या 14 करोड़है.
रूस का कारेलिया ऑफर करने वाला अकेला एरिया नहीं है. रूस अपने 11 क्षेत्रों में भी इस तरह की योजना लाने की तैयारी में है.