
CBSE 12th Result Declared: नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result Declared) का ऐलान कर दिया है। छात्रों को यह सलाह दी गई है कि समय-समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें। छात्र ध्यान दें कि रिजल्ट (CBSE Result 2022) देखते समय एडमिट कार्ड अपने पास रखें क्योंकि रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे।