*उत्तराखंड:-* दिसंबर बस शुरू ही होने वाला है और दिसंबर के लास्ट में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है. नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग घूमने यानी वेकेशन पर निकल जाते हैं. उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्पॉट्स ऐसे हैं जहां पर नए साल को सेलिब्रेट करना काफी शानदार होता है. ऐसे में अगर आप नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए उत्तराखंड के बेस्ट स्पॉट्स खोज रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं. इन स्पॉट्स पर भीड़ भी कम होगी और आपको अच्छा व्यू भी मिलेगी।चोपता भी उत्तराखंड का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स है जहां ढेर सारी हरियाली और बर्फ पड़ती है. हरिद्वार से लगभग 185 किलोमीटर दूर चोपता अपनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ शांत वातावरण से आपका मन मोह लेगा. यहां आप देवरिया ताल ट्रेक पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं. यहां कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभ्यारण भी घूमा जा सकता है. चंद्रशिला ट्रेक भी आपको नए तरह का अनुभव देगा. यहां आप अपना नया साल काफी शानदार तरीके से इन्जॉय कर सकते हैं।
