रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
मुंगेली/पथरिया -पथरिया विकासखंड के समीप ग्राम हथनिकला में हर्षोल्लास के साथ रैली निकालकर लीलाधर श्री कृष्ण जी की जन्माष्टमी धूमधाम से झांकी निकालकर मनाया गया । जिसमे यादव समाज और ग्राम के लोगो का खासा उत्साह देखा गया। डीजे के धुन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी कृष्ण की भक्ति में झूम उठे । बता दे की ग्राम हथनिकला पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो गया है, और पर्यटन मंडल से मान्यता भी मिल गया है, यंहा माँ अष्ट भुजी दुर्गा मंदिर है,जो पर्यटन का केंद्र है ।