बिलासपुर:- सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उस्लापुर और घुटकू स्टेशन के बीच लोखंडी ट्रैक पर वह शख्स पटरी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रही मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
