रायपुर। रायपुर 1 सितंबर 2022। कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। मुख्यमंत्री की अपील के बाद आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में हड़ताल के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में फेडरेशन ने हड़ताल में शामिल सभी संगठनों के साथ चर्चा की और उनके सुझाव भी लिये। कर्मचारी में अलग-अलग बिंदुओं पर हुई चर्चा के बाद कर्मचारी अधिकारी फेरेशन ने हड़ताल में डटे रहने का फैसला लिया।
कुछ देर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रातीय संयोजक के साथ अभी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मुलाकात हो रही है। मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री से भी चर्चा होने की बात कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आगे कोई निर्णय लिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों से चल रही कर्मचारी संगठनों की हड़ताल आज खत्म होती नही दिख रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कर्मचारियों के लिए एक अपील जारी की थी। उसमें कहा गया था, लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुक जाने से जनता को असुविधा हो रही है। अत: आप सभी कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी सरकार कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर है। पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है।
राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं, आगे भी लेते रहेंगे। बाद में प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा था, काम पर लौटो उसको बाद मिल लो, इसमें मुझे कोई तकलीफ थोड़े ही है। पहले काम पर लौटें तो सही। हड़ताल खत्म नहीं हाेने की स्थिति में कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जो लौट आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। जो आदेश है वह तो है। एक-दो तारीख तक ज्वाइन कर लेते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। उसके बाद सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी। इस चेतावनी के बाद कर्मचारी संगठनों की बेचैनी बढ़ गई थी ।