रायपुर। उच्च शिक्षा संचालनालय की तरफ से राज्य खेल संघ, राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में महाभागिता हेतु 30 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने हेतु आदेश जारी किया गया है। इसे सामान्य आकस्मिक अवकाश के साथ नहीं जोड़ा जायेगा। खिलाड़ी कर्मचारियों को 30 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा।
किसी भी अंतर्राष्ट्रिय या पंजीकृत खेल संस्थानों के खेलों की जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता / कार्यक्रम एवं सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता / अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता (विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ) पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन / अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु मैनेजर / कोच / सेलेक्टर / पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किये जाने पर 30 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश संबंधित कर्मचारी के विभाग / कार्यालय या संस्था प्रमुख द्वारा मंजूर करने कहा गया है।