
रायपुर। -: छत्तीसगढ़ में शनिवार को बड़ी राहत भरी खबर है। आज किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। बड़े दिनों बाद रोजाना हो रही कोरोना मरीज की मौत की रफ्तार थमी है। लगातार नए केस से अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। स्वाथ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी की है। इसके मुताबिक आज राज्य में 504 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। 821 मरीज स्वस्थ हुए हैं। किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब 3539 एक्टिव केस हैं।

