मुंगेली:- जिले के लोरमी थाना पुलिस ने 5 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जादू-टोना और तंत्र विद्या कर पैसे कमाने के लिए बच्ची का अपहरण किया और झाड़फूंक कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने 3 महिने बाद आरोपियों को खोज निकाला।
बता दें कि घटना लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव की है। यहां की एक महिला पुष्पा ने 12 अप्रैल को अपनी बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवायी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी सबसे छोटी लड़की महेश्वरी उर्फ लाली 11 अप्रैल को खाना खाकर परिजनों के साथ सोई थी, लेकिन रात में जब उसकी नींद खुली तो बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं थी।
