रायपुर :- पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने हाल ही में मास्टरमाइंड लवजीत सिंह उर्फ बंटी और सुवित श्रीवास्तव से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में रविंद्र कुमार साहू और अभिषेक रजक शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी इस ड्रग्स सिंडिकेट के लिए कूरियर बाय के रूप में कार्यरत थे और क्लब, पब, होटल तथा फार्म हाउस में डिलीवरी करते थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ड्रग्स की डिलीवरी करने की बात स्वीकार की है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान कनेक्शन वाले इस ड्रग सिंडिकेट मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
