Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CGPSC ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आदेश को मानने से किया मना, जानिए क्या है वजह…
    RAIPUR

    CGPSC ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आदेश को मानने से किया मना, जानिए क्या है वजह…

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से मामला सामने आया है जिसमें लोक सेवा आयोग में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आदेश को मानने से मना कर दिया है।

    मामला छत्तीसगढ़ व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 2022 की प्रीलिम्स परीक्षा का है जिसमें अभ्यर्थी कुमारी मासुम राठौर ने परीक्षा में प्राप्त अपने अंक, कटऑफ अंक, ओ.एम.आर. शीट, संशोधीत मॉडल उत्तर की मांग करते हुए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लोक सेवा आयोग में किया था, जिससे लोक सेवा आयोग ने यह कहकर खारिज कर दिया की परीक्षा प्रक्रिया अभी लंबित है। इस आदेश के विरूद्ध अभ्यर्थी ने पहले प्रथम अपील करी जिस पर लोक सेवा आयोग द्वारा कोई आदेश पारीत नहीं किया गया जिसे लेकर अभ्यर्थी ने राज्य सूचना आयोग रायपुर छत्तीसगढ़ में द्वितीय अपील करी ।

    राज्य सूचना आयोग ने अपने आदेश 21.11. 2023 को लोक सेवा आयोग को 7 दिवस के अंदर अभ्यर्थी को वांछित जानकारी प्रदान करने का आदेश पारित किया। इस फैलसे के बाद अभ्यर्थी ने 23.11.2023 को पुनः लोक सेवा आयोग में आवेदन किया जिस पर राज्य सूचना आयोग के द्वारा पारित आदेश के तहत जानकारी मांगी गई। अभ्यर्थी के उक्त आवेदन पर लोक सेवा आयोग ने 28.11.2023 को यह जवाब दिया कि लोक सेवा आयोग इस आदेश के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय में रिट दायर करेगा। अतः वांछित जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती।

    गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग में 28.11.2023 तक माननीय उच्च न्यायालय में न कोई रिट दायर करी थी और न ही उक्त आदेश पर कोई स्थगन आदेश प्राप्त किया था। इस तरह लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों की आयोजित की जा रही परीक्षा की जानकारियां मनमुताबिक गुप्त रख रहे हैं और सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अधीन स्थापित राज्य सूचना आयोग के आदेशो को मानने से भी मना कर रहे है। उक्त मामले में कुमारी मासुम राठौर के रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की एकल पीठ ने लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी करते हुए जवाब प्रस्तुत करने का आदेश किया है।

    बड़ा सवाल यह है कि बिना किसी आधार के लोक सेवा आयोग किस आदेश को मानने से कैसे मना कर सकता है? छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का यह रवैया परीक्षा परिणाम में संदेह भी उत्पन्न करता है। इस बात का क्या आश्वासन है कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को भी लोक सेवा आयोग मानने से मना ना कर दे।

    Post Views: 0

    Bumper recruitment for graduate pass youth in CGPSC CGPSC refused to accept the order of Chhattisgarh State Information Commission Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news छत्तीसगढ़ रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब इतने दिन अवकाश का ऐलान…
    Next Article आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस हरे रंग की चीज का रोज करें सेवन, हफ्ते भर में उतर जाएगा सालों से लगा चश्मा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?