Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में हॉफ बिजली बिल योजना में बदलाव: 31 लाख उपभोक्ताओं को पहले जैसी राहत, अब 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में हॉफ बिजली बिल योजना में बदलाव: 31 लाख उपभोक्ताओं को पहले जैसी राहत, अब 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट

    By Tv 36 HindustanAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- सरकार ने हॉफ बिजली बिल योजना में बदलाव करते हुए गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को राहत देना जारी रखा है। अब योजना के तहत मासिक 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर दी जाने वाली 50% छूट को सीमित कर सिर्फ 100 यूनिट तक लागू किया गया है। इसके बावजूद राज्य के 31 लाख उपभोक्ता परिवारों को योजना का लाभ पहले की ही तरह मिलता रहेगा, क्योंकि उनकी मासिक खपत 100 यूनिट से अधिक नहीं है।

    15 लाख बीपीएल परिवारों को भी पहले की तरह मुफ्त बिजली

    राज्य के लगभग 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 70% यानी 31 लाख परिवार योजना के दायरे में बने रहेंगे। इनमें से 15 लाख बीपीएल परिवारों को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 30 से 100 यूनिट तक 50% की छूट मिलती रहेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य गरीब परिवारों को बिजली खर्च से राहत देना है।

    ज्यादा खपत पर नहीं मिलेगा हॉफ बिजली बिल का लाभ

    ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब 100 यूनिट से अधिक मासिक खपत पर उपभोक्ता को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पहले योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली पर एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज और वैरिएबल कॉस्ट एडजस्टमेंट में 50% की छूट मिलती थी। अब यह केवल 100 यूनिट तक सीमित कर दी गई है।

    सोलर प्लांट से बिजली बिल लगभग शून्य

    सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी तेजी से लागू कर रही है। इसके तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 3 किलोवॉट क्षमता पर ₹78,000 केंद्र और ₹30,000 राज्य सरकार से मिलाकर कुल ₹1.08 लाख की सब्सिडी दी जा रही है। 2 किलोवॉट प्लांट पर 75% यानी ₹90,000 की सहायता दी जाएगी। इससे उपभोक्ता हर माह 200 यूनिट से अधिक बिजली खुद उत्पन्न कर सकते हैं।

    अतिरिक्त बिजली बेचकर होगी कमाई

    400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का औसतन मासिक बिजली बिल ₹1000 से ज्यादा होता है, जो सोलर प्लांट लगाकर लगभग शून्य हो सकता है। उपभोक्ता ग्रिड में अतिरिक्त बिजली भेज कर अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं।

    800 रुपये मासिक किश्त पर बने आत्मनिर्भर

    सोलर प्लांट पर कुल लागत का 25% उपभोक्ता खुद वहन कर सकते हैं या कम ब्याज दर पर बैंक ऋण ले सकते हैं। इस ऋण की मासिक किश्त करीब ₹800 होगी जो मौजूदा बिजली बिल से कम है। इस प्रकार उपभोक्ता ऊर्जा में आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

    Post Views: 400

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली में सियासी हलचल: पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात ने बढ़ाई अटकलें
    Next Article पूर्व CM शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख, ‘एक्स’ पर व्यक्त की संवेदनाएं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?