Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चैटजीपीटी का नया फीचर STUDIO GHIBLI इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल..
    News

    चैटजीपीटी का नया फीचर STUDIO GHIBLI इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल..

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- सोशल मीडिया पर हर दिन नए ट्रेंड सामने आते हैं. इस बार, चैट जीपीटी ने अपनी नई इमेज जेनरेशन सुविधा के साथ इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. स्टूडियो घिबली ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपना दबदबा बना लिया है. प्रधानमंत्री मोदी, सचिन तेंदुलकर, राजपाल यादव सहित कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है. अन्य लोग भी अपनी पुरानी यादों को घिबली टच देते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रहे हैं. एआई की मदद से इस नए ट्रेंड ने अपनी जादुई शैली से दुनिया भर के लोगों को मोहित कर लिया है.

    स्टूडियो घिबली क्या है

    स्टूडियो घिबली एक जापानी एनीमेशन फिल्म स्टूडियो है. जिसकी शुरुआत 1985 में हायाओ मियाजाकी, ईसाओ ताकाहाटा और तोशियो सुजुकी ने की थी. यह कंपनी हाथ से बनाये गये चित्रों का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाली एनिमेटेड फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है.

    चैटजीपीटी पर ‘स्टूडियो घिबली’ क्यों ट्रेंड कर रहा है

    हाल ही में AI द्वारा बनाया गया यह खास फोटो टाइप काफी लोकप्रिय हुआ है. ज्यादातर लोग स्टूडियो घिबली के अंदाज में फोटो बनाते हैं. लोगों ने चैटजीपीटी जैसे AI टूल और DALLE जैसे इमेज जेनरेटर का इस्तेमाल करके घिबली स्टाइल में खूबसूरत एनिमेशन बनाए हैं. स्टूडियो घिबली के अंदाज में अपने दैनिक जीवन, त्योहारों, पारंपरिक भारतीय वेशभूषा और पौराणिक पात्रों के दृश्यों को देखना सभी को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कई फिल्मों के हिट सीन को घिबली स्टाइल में रीक्रिएट किया है और इस स्टाइल में देवी-देवताओं की तस्वीरें भी बनाई हैं, जो सभी को खूब पसंद आ रही है.

    इस सुविधा का उपयोग कैसे करें:

    स्टूडियो घिबली-स्टाइल फोटो बनाने के लिए, आपको ChatGPT के इमेज क्रिएशन टूल का उपयोग करना होगा.
    इसके लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और इमेज क्रिएशन ऑप्शन पर क्लिक करें.

    अब अपनी फोटो अपलोड करें और कुछ ही पलों में आपको घिबली-स्टाइल फोटो मिल जाएगी.

    अगर आपके पास ChatGPT का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट बनाने के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं
    Crayon, DeepAI और Playground AI जैसे कई ऐप ऐसी इमेज बनाने में सक्षम हैं

    अपनी इमेज अपलोड करें और इसके साथ स्टूडियो घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट बनाने के लिए अपना पसंदीदा प्रॉम्प्ट जोड़ें
    आपकी फोटो कुछ ही पलों में तैयार हो जाएगी.

    Post Views: 1,225

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपानी की बोतल को रोजाना जरूर धोएं, नहीं तो इन समस्याओं का करना पड़ेगा सामना, जानें सफाई टिप्स..
    Next Article आज हनुमान जी की कृपा से इस मूलांक वाले लेंगे साहसिक फैसला, जन्मतिथि से जानें ऐसा रहेगा आपका दिन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?