
कोरबा। बकरा भात से 4 बच्चे समेत 10 लोग गंभीर हो गये हैं। गंभीर सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये हैं। ये पूरा मामला जलके गांव का बताया जा रहा है। सभी लोग कबीरधा जिले के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यक्रम के दौरान बकरा भात परोसा गया था। जिसके बाद फूड पॉइजिंग से लोग बीमार होने लगेजिसके बाद फूड पॉइजनिंग से लोग बीमार हो गए। इसके बाद 108 की टीम ने पीड़ितों को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराया है। इन 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल है।