Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की मौत, पत्नी और बच्चों के साथ गए थे घूमने…
    छत्तीसगढ

    आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की मौत, पत्नी और बच्चों के साथ गए थे घूमने…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी की भी मौत हो गई है. व्यापारी का नाम दिनेश मिरानिया है. जो समता कॉलोनी के रहने वाले थे. दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए थे. जहां आतंकियों ने उनकी जान ले ली.

    आतंकी हमले में दिनेश मिरानिया की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात जम्मू कश्मीर रवाना हो गए. कारोबारी के रिश्तेदार ने बताया कि दिनेश भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने वहां गए थे. वहीं रायपुर की ही रहने वाली लक्षिता दास आतंकी हमले में घायल हुई है. जिनका इलाज चल रहा है.

    पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के व्यक्ति की मौत: आतंकी हमले में रायपुर निवासी की मौत की जानकारी लगते ही कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समता कॉलोनी स्थित दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे. कलेक्टर ने जम्मू कश्मीर पहुंचे मिरानिया के परिजनों से फोन पर भी बात की.

    कलेक्टर गौरव सिंह ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में दिनेश मिरानिया के परिवार से लगातार संपर्क बना हुआ है. पोस्टमॉर्टम के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है. फ्लाइट्स से शव पहले दिल्ली लाया जाएगा. शव और उनके परिजन एक ही फ्लाइट से वापस आएंगे. वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रवाना किया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन हर समय उनके परिवार के साथ है.

    राज्यपाल और सीएम साय ने जताया दुख: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की. राज्यपाल ने हमले में मारे गए लोगों की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. राज्यपाल ने कहा कि पूरा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है. राज्यपाल ने इस हमले का शिकार हुए रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया के निधन पर भी गहरा शोक जताया और परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. राज्य शासन को मृतक के परिजनों का हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. विष्णु देव साय ने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है. आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. सीएम साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

    Post Views: 1,075

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमित शाह पहुंचे हमले वाली जगह, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल…
    Next Article पहलगाम आतंकी हमलाः नाम पूछा फिर पत्नी के सामने कानपुर के कारोबारी शुभम के सिर में मार दी गोली, 2 महीने पहले हुई थी शादी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…

    February 27, 2026

    प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…

    February 27, 2026

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?