रायपुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीते दस दिनों से चले आ रहे चुनावी घमासान के नतीजे रविवार 21 मार्च को सामने आ जाएंगे। देवेन्द्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ चैंबर के इस घमासान में प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमर पारवानी व योगेश अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व राजेश वासवानी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए उत्तम गोलछा व निकेश बरड़िया के बीच टक्कर है। इनके साथ ही उपाध्यक्ष व मंत्री है। ताजा परिणाम के अनुसार जय व्यापार पैनल आगे चल रहा है।
निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि मतगणना की यह प्रक्रिया पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा प्रहरियों की निगरानी में हो रही है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव के ताजा परिणाम की बात की जाए तो व्यापारी एकता पेनल से राजनांदगांव से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रायचा जी चुनाव जीत गए। जांजगीर से व्यापारी एकता पेनल से सुनील सोनी जी उपाध्यक्ष पद से जीत गए।
दुर्ग में जय व्यापार पैनल के प्रकाश सांखला आगे चल रहे हैं। जबकि मंत्री पद के लिए व्यापारी एकता पैनल के राठी आगे हैं। यहां कांटे की टक्कर है। इसी प्रकार राजनांदगांव से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रायचा चुनाव जीत गए। रायचा व्यापारी एकता पेनल से आते हैं। जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में उपाध्यक्ष के लिए एकता पैनल के प्रत्याशी को 310 वोट मिले। वहीं जय व्यापार पैनल को 228 वोट। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए एकता पैनल के प्रत्याशी को 234 और जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी को 301 वोट मिले। इस तरह नांदगांव में दोनों पैनल को एक-एक सीट मिल गई। बचेली और कोरिया से खुला एकता पैनल का खाताव व्यापारी एकता पैनल का खाता बचेली और कोरिया से खुला। एकता पैनल की ओर से बचेली से उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर सतीश प्रेमचंदनी और विक्रम अग्रवाल ने, वहीं कोरिया से उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर पंकज जैन और संजीव कुमार ताम्रकार ने जीत हासिल की है।
जय व्यापार पैनल को पहली जीत भिलाई से मिल गई है। भिलाई में उपाध्यक्ष और मंत्री पद के दोनों प्रत्याशी एकतरफा चुनाव जीत गए हैं। जय व्यापार पैनल के उपाध्यक्ष प्रत्याशी महेश बंसल को 1110 वोट मिले। व्यापारी एकता पैनल के उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल को 455 वोट मिले। इसी प्रकार मंत्री पद के प्रत्याशी मनोज बख्त्यानी को 1085 वोट मिले। व्यापारी एकता पैनल के मंत्री प्रत्याशी अशोक दलवानी को 470 वोटों से संतुष्ट करना पड़ा। इस तरह दोनों कैंडिडेंट्स की एकतरफा जीत हो गई है। अधिकृत रूप से एनाउंसमेंट भी हो गया है।