
बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला फिर उजागर हुआ है। इस बार एक मास्टरमाइंड पत्रकार भी धर दबोचा गया है। साथ ही पत्रकार का एक सहयोगी की भी गिरफ्तारी हुई है। पत्रकार का नाम अब्दुल कादिर मेमन और सहयोगी का नाम सचिन रामटेके बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है। कोण्डागांव पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। फर्जी नियुक्त पत्र दिखाकर पैसों की मांग कर रहे थे।बता दें कि वर्तमान में बस्तर रेंज में बस्तर फाईटर्स हेतु बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जा रही है। साथ ही बस्तर पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बस्तर फाइटर भर्ती में ठगों से सावधान रहें। युवाओं के बौद्धिक और शारीरिक परीक्षण में सफल होने के बाद ही नियमबद्ध तरीके से चयन किया जाएगा ।