Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ की मुहिम में छत्तीसगढ़ सरकार बैंकों के साथ- रविन्द्र चौबे
    छत्तीसगढ

    ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ की मुहिम में छत्तीसगढ़ सरकार बैंकों के साथ- रविन्द्र चौबे

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर 21 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मोदी सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि भूपेश सरकार बैंक अधिकारियों के साथ ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान के समर्थन में उनके साथ खड़ी है।
    श्री चौबे ने आज भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (भोपाल वृत्त) के आंचलिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रम और संस्थान देश की ताकत है। इन संस्थाओं की स्थापना देश के विकास को गति देने के लिए की गई थी। समय के साथ देश के विकास में इन संस्थाओं ने अपनी भूमिका साबित भी की। कृषि, उद्योग, व्यापार सहित कई क्षेत्रों में विकास का सिलसिला आगे बढ़ा। ऐसे महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं का निजीकरण देशहित में नहीं है।
    उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी देश को आगे बढ़ाने के लिए किया था। वर्तमान में महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं को निजीकरण की राह में धकेला जा रहा है।उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सहयोग के लिए उनका आभार जताया।उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैंकों और एटीएम की संख्या में वृद्धि के साथ बैंकों ने अपनी जिम्मेदारी समझी और राज्य की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    श्री चौबे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश के विकास की नींव रखी। उन्होंने उस समय कहा था कि बैंक देश के विकास का सबसे बड़ा माध्यम बनेंगे। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, गरीबी हटाओ जैसे अभियान चलाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में एयर इंडिया, डाक, रेलवे और बैंक जैसी संस्थाओं पर निजीकरण का खतरा मंडरा रहा है। इनके निजीकरण को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाल संप्रेषण ग्रह से चार बच्चे भागे
    Next Article अब बाजार में भी मिलेगा फोर्टिफाइड चावल: अश्विनी कुमार चौबे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…

    March 23, 2026

    घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…

    March 23, 2026

    गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…

    March 23, 2026

    बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…
    • घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…
    • गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…
    • बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…
    • कुंडली दोषों से मुक्ति का दावा: आचार्य अतुल तिवारी द्वारा वैदिक अनुष्ठानों से समाधान वाराणसी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?