Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दीवाली से पहले किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय
    छत्तीसगढ

    दीवाली से पहले किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार

    अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय

    प्रदेश के 20 उपार्जन केंद्रों में अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल की समर्थन मूल्य में खरीदी की मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर से करेंगे शुरूआत

    रायपुर, 16 अक्टूबर 2022/ प्रदेश में धान की फसल के साथ साथ अन्य फसलों की उत्पादकता को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ-साथ अब अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी। दीवाली से पहले लिए गए सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 अक्टूबर से करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के माध्यम से अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जायेगी।

    योजना का लाभ लेने के लिए इन फसलों की बुवाई करने वाले किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से सेवा सहकारी समितियो में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका के साथ बी-I, पी-II, आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर kisan.cg.nic.in पोर्टल पर पंजीयन करवा सकते हैं, पंजीयन अभी जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार किसान हितैषी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में उड़द, मूंग एवं अरहर की फसलें भी अच्छी मात्रा में होती हैं, राज्य के जशपुर, सरगुजा, गरियाबंद, रायगढ़, कोंडागांव के क्षेत्रों में 122.01 हेक्टेयर में उड़द, जांजगीर, रायगढ़, कबीरधाम, कोंडागांव, जशपुर के क्षेत्रों में 16.34 हेक्टेयर में मूंग और कबीरधाम, जशपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, सरगुजा के क्षेत्रों में 120.31 हेक्टेयर में अरहर की फसल का उत्पादन किया जाता है।

    किसानों की सुविधा को देखते हुए राज्य में 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष उड़द और मूंग का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक और अरहर का उपार्जन आगामी वर्ष में 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से अरहर 4 क्विंटल., मूंग 2 क्विंटल. एवं उड़द 3 क्विंटल. प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य में खरीदी की जाएगी।

    जिलों में उपार्जन और भंडारण केंद्र

    प्रदेश के कुल 20 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर की खरीदी के लिए सुविधाजनक क्रय व्यवस्था बनाने हेतु बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़, गरियाबंद, महासमुंद जिले के बसना, दुर्ग, बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया, कबीरधाम जिले के पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही, जांजगीर जिले के बोड़ासागर, कोरबा, बलरामपुर जिले के राजपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर, जशपुर जिले के बगीचा, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ जिले के लोहारसिंह-2, नारायणपुर में उपार्जन एवं भंडारण केंद्र बनाए गए हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों का करेंगे उद्घाटन
    Next Article कंगना ने उन्हें अपना पीरियड ब्लक पिलाया है,, उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…

    March 14, 2026

    प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

    March 14, 2026

    अब IndiGo ने मध्य पूर्व के लिए अपडेट किया उड़ानों का शेड्यूल, संचालित करेगी 252 साप्ताहिक उड़ानें…

    March 14, 2026

    निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…
    • प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…
    • अब IndiGo ने मध्य पूर्व के लिए अपडेट किया उड़ानों का शेड्यूल, संचालित करेगी 252 साप्ताहिक उड़ानें…
    • निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…
    • इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?