Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : हाथियों का कहर जारी पिछले 10 दिनों में जमकर मचाया उत्पात इलाकों में दहशत का माहौल ग्रामीणों को कराया गया दूसरे जगह शिफ्ट पढ़े पूरी डिटेल….
    अपराध

    छत्तीसगढ़ : हाथियों का कहर जारी पिछले 10 दिनों में जमकर मचाया उत्पात इलाकों में दहशत का माहौल ग्रामीणों को कराया गया दूसरे जगह शिफ्ट पढ़े पूरी डिटेल….

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर Balrampur : छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र रामानुजगंज में झारखंड से आए हुए 12 हाथियों के दल ने पिछले 10 दिनों में जमकर उत्पात मचाया है. हाथियों के डर से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया. ग्रामीणों को छात्रावास और पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया लेकिन इस कड़ाके कि ठंड में ग्रामीणों के रहने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए जिसके कारण ग्रामीण अब यहां छात्रावास में न रहकर अपने घरों में ही रहने लगे. ग्रामीणों को अपने मवेशियों की चिंता भी सताती है कि रात में घर से दूर रहने पर उनके गाय, भैंस, बकरा एवं मुर्गा कहीं चोरी न हो जाए.

    घरों से कंबल लाकर काट रहे रात

    रात के समय छात्रावास में रहने आए हुए ग्रामीणों ने बताया कि कड़ाके कि ठंड में छात्रावास में ठंड से बचने ग्रामीणों के लिए कंबल की व्यवस्था सीमित मात्रा में की गई है. ग्रामीण अपने-अपने घरों से रात में कंबल ओढ़ने के लिए लेकर आते हैं और छात्रावास में रात गुजारते हैं ग्रामीण यहां जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सोते हैं. छात्रावास में ग्रामीणों के लिए कंबल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह होते ही ग्रामीण अपने दैनिक कार्य के लिए चले जाते हैं. यहां के ज्यादातर ग्रामीण मजदूरी कार्य करते हैं.

    छात्रावास में नहीं है उचित व्यवस्था

    स्थानीय ग्रामीण अपने-अपने घरों से भोजन करके रात में सोने के लिए छात्रावास में जा रहे हैं वनविभाग और पंचायत के द्वारा ग्रामीणों के भोजन के लिए राशन की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन यहां भोजन बनाने के लिए कोई बावर्ची उपलब्ध नहीं कराया गया ग्रामीणों को स्वयं भोजन बनाने के लिए कहा गया फिलहाल यहां रात में रूकने वाले ग्रामीणों के लिए भोजन बनाने वाला कोई नहीं है इन सभी असुविधाओं के कारण ग्रामीण अब बहुत कम संख्या में रात को यहां रूकने के लिए आ रहे हैं.वनविभाग के अनुसार हाथियों का दल वापस झारखंड लौट गया है ज्यादातर ग्रामीण अपने गाय बकरी मुर्गियों के चोरी होने के डर से रात के समय छात्रावास में रहने के लिए नहीं आ रहे हैं.

    8 घरों को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

    हाथियों के दल ने 31 दिसंबर की रात में अचा ग्राम लुरगी में हमला करके एक के बाद एक लगातार 7 घरों को तोड़कर पुरी से क्षतिग्रस्त कर दिया उस दौरान घरों में मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. हाथियों के दल ने घरों में रखे हुए अनाज को भी चट कर दिया. ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया. हाथियों के द्वारा जिन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया वे सभी अत्यंत गरीब हैं वनविभाग के तरफ से अबतक इन ग्रामीणों को मुआवजे के रूप में क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि नहीं मिला है. 3 जनवरी की रात में ग्राम पंचायत कनकपुर में हाथियों के दल ने धावा बोलकर 1 घर को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही सरसों लहसुन एवं अन्य फसलों को भी बर्बाद कर दिया. फसलों को रौंद दिया.

    1 ग्रामीण की कुचलकर बेरहमी से ले ली जान

    हाथियों के दल ने ग्राम पंचायत भीतरचुरा में पंडो जनजाति के ग्रामीण की कुचलकर बेरहमी से जान ले ली. 28 दिसंबर की शाम को मृतक देवशरन पंडो अपनी गाय को बांधने बथान (मवेशियों को बांधने की जगह) की तरफ गया हुआ था. तभी वहां अचानक से दो हाथी आ पहुंचे और युवक को घेरकर कुचल दिया. जिससे मौके पर ही युवक देवशरन पंडो की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में वनविभाग के द्वारा ग्रामीणों को गांव के ही पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया था. लेकिन वहां भी ग्रामीणों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा. कलेक्टर के निर्देश पर सप्ताह भर के बाद प्रशासनिक अमला गांव में पहुंचा था.

    नुकसान व मुआवजे को लेकर चिंतित हैं ग्रामीण

    हाथियों के दल ने ग्राम लुरगी एवं कनकपुर में 8 घरों को नुकसान पहुंचाया है साथ ही खेत में लगी हुई सरसों लहसुन एवं अन्य फसलों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया. वनविभाग कि टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और जल्द मुआवजा राशि वितरण करने कि बात कही लेकिन अब तक इन ग्रामीणों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है जिसको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं.

    गजराज वाहन से हाथियों के दल की लगातार की जा रही निगरानी

    रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में वन विभाग की टीम हाथियों की लगातार निगरानी कर रही है ताकि वे आक्रामक ना हो और क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान ना करे. हालांकि वनविभाग के अनुसार अभी हाथियों का दल कनहर नदी को पार करके झारखंड की सीमा में वापस चला गया है.लेकिन यह दल कभी भी इस क्षेत्र में वापस आ सकता है जिसके मद्देनजर रात-भर वनविभाग की टीम गजराज वाहन से गांव में एवं आसपास के जंगलों में गश्त करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा करने नाईट पेट्रोलिंग करके निगरानी कर रही है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब कोरोना ने संसद भवन में मचाया कोहराम टेस्ट कराने पर 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
    Next Article छत्तीसगढ़ : PM मोदी की सुरक्षा के अचूक मामले में CM भूपेश बघेल ने आरएसएस और भाजपा पर साधा निशाना जाने क्या कहा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?