
तखतपुर : शासकीय जे एम पी महाविद्यालय तखतपुर में छात्र संघ के छात्र नेताओं द्वारा प्राइवेट बी ए और बी ए सी प्रथम,द्वितीय व तृतीय वर्ष के सीट संख्या में वृद्धि के लिए ज्ञापन सौपा गया। छात्र नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आयुष सिंह ठाकुर ने छात्र हित में बात रखते हुवें कहां की प्राइवेट के प्रथम वर्ष के सीट संख्या में वृद्धि होना चाहिए। जिससे बहुत सारे छात्र जो स्थानीय तखतपुर के वो भी भटक रहे हैं। उनको अभी तक प्रवेश नही मिला है व साथ ही जो द्वितीय व तृतीय वर्ष में है। वह तखतपुर में प्रथम वर्ष का परीक्षा दिलाये है। उनमें से अधिकतर लोगों को अभी तक प्रवेश नही मिला है। सीट फूल हो गया है। जिससे छात्र दरबदर भटक रहें हैं। प्राचार्य के अनुपस्थिति में कॉलेज के लिपिक को ज्ञापन सौपा गया। साथ ही सभी बातों से उनको अवगत कराया गया। इस अवसर पर छात्र-नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आयुष सिंह ठाकुर ,पंकज साहू ,शुभम क्षत्रिय ,सूरज रजक ,गौरव यादव, वैभव ठाकुर, राकेश रजक आदि छात्र नेता व छात्र गण उपस्थित थे।