Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : मील का पत्थर साबित हो रहा है नरवा विकास योजना जल संरक्षण की दिशा में बढ़ रहा है आगे
    गैजेट

    छत्तीसगढ़ : मील का पत्थर साबित हो रहा है नरवा विकास योजना जल संरक्षण की दिशा में बढ़ रहा है आगे

    By Tv 36 HindustanDecember 6, 2021No Comments1 Min Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण एवं संवर्धन की महत्ता को समझकर राजनांदगांव एवं खैरागढ़ वनमंडल द्वारा व्यापक स्तर पर नरवा विकास के कार्य किए गए हैं। वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग कर बेसलाइन सर्वे के माध्यम से जीआईएस मैपिंग के माध्यम से नरवा का चिन्हांकन किया है। सभी नालों में विभिन्न गेबियन स्ट्रक्चर, कान्टूर ट्रेंच, चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम, डबरी, परकोलेशन टैंक, डाइक, एनीकट, पॉन्ड, स्टाप डेम, ब्रश वुड चेकडेम, गली प्लग संरचनाओं के निर्माण से नरवा प्रोजेक्ट को गति मिली है और भू-जल संरक्षण में आशातीत सुधार हुआ है। नरवा विकास कार्यक्रम से ग्रामीणों को रोजगार तो उपलब्ध हुआ ही है उनके उपयोग के लिए जल स्त्रोतों के जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2019-20 में राजनांदगांव एवं खैरागढ़ वन मंडल में 6 करोड़ 59 लाख 27 हजार रूपए की लागत से 78 हजार 342 नरवा संरचना का निर्माण किया गया। वर्ष 2020-21 में राजनांदगांव एवं खैरागढ़ वन मंडल में 1 करोड़ 85 लाख 39 हजार रूपए की लागत से 1 लाख 14 हजार 244 नरवा संरचनाओं का निर्माण किया गया।राजनांदगांव वनमडण्ल के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृति नरवा विकास कार्यो से परिक्षेत्र बाघनदी में बखरूटोला नाला, चिराई नाला, तेन्दू नाला संरचना बनाई गई हैं। अंबागढ़ चौकी में साल्हे कुसुमकसा नाला, गिधवा कुल्लूबंजारी नाला, माटेकसा नाला, आमानाला नाला, सड़क बंजारे नाला, खुज्जी में बरबसपुर नाला, चेपटी नाला, दक्षिणी मानपुर में घोटिया कनार नाला, बाघनदी में घोघरे नाला, चाबुक नाला, उत्तरी मानपुर में बसेली नाला संरचना बनाई गई।खैरागढ़ वनमंडल में वर्ष 2019-20 में 11548 कंटूर टे्रंच तथा 235 लूज बोल्डर चेकडेम का निर्माण कराया गया है। 3 नालों अरचेडबरी-गहिराटोला नाला में नरवा विकास कार्यक्रम  भोथली, गातापार नाका, कटंगीखुर्द, देवरीखुर्द लाभान्वित होंगे।  मंडीपखोल नाला नरवा विकास कार्यक्रम से देवरचा, गोलारडीह, गेरूखदान, समनापुर, सिंगारपुर, गर्रा, लावातरा गांव तथा  कोहलाकसा नाला से मुंगलानी तथा झिंझारी गांव लाभान्तिव होंगे। नरवा की कुल लंबाई 50 किलोमीटर है तथा इससे 17927 हेक्टेयर जल संग्रहण क्षेत्र बढ़ा है। खैरागढ़ वनमण्डल में नरवा विकास के तहत 44 वन कक्षों में विस्तारित इन नालों पर कार्यों से वनमंडल की कुल 13 ग्राम पंचायतों से लगे 40 ग्रामों में भू-जल के स्तर में वृद्धि हो रही है। कार्य क्षेत्र के समीप स्थित 2240 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्य के क्रियान्वयन से 59,635 मानव दिवस रोजगार सृजित हुआ है। तीनों नालों अरचेडबरी-गहिराटोला नाला, मंडीपखोल नाला एवं कोहलाकसा नाला में राज्य कैम्पा मद अंतर्गत स्वीकृत नरवा विकास कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत वैज्ञानिक पद्धत्ति से बेस लाईन सर्वे का कार्य कराया गया है। कार्य कराये जाने के पूर्व वर्ष के जनवरी माह में नालों के कुछ हिस्सों में ही पानी प्रवाह रहता था, लेकिन कार्य कराये जाने उपरांत वर्ष भर चाहे पानी कम ही हो, निरंतर प्रवाह रहने की पूरी संभावना है।वनक्षेत्र में नरवा विकास कार्य से जल संवर्धन, मृदा में नमी की वृद्धि के साथ ही साथ भू-जल स्तर में भी वृद्धि होने की निश्चित संभावना है। नरवा विकास कार्य के फलस्वरूप समीपस्थ स्थित ग्रामीणों के किसानी कार्य हेतु पानी की सुलभता एवं वन्यप्राणियों हेतु समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। 88 लघु नालों से बने तीनों नाले स्थानीय नदियों में समाहित होने के उपरांत औसतन लगभग 70-80 किलोमीटर की दूरी तय करके छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों में से एक शिवनाथ नदी में मिलते हैं, इससे इन स्त्रोतों में वाटर रिचार्ज हो रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल 06/12/2021: वृषभ सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम 12 राशियों का जानें हाल
    Next Article छत्तीसगढ़ : अपने आपको किसान का हितैषी बताने वाले सीएम भूपेश बघेल धान को क्यों कर रहे हैं रिजेक्ट : विष्णुदेव साय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब…

    December 26, 2025

    क्या आपके भी चेहरे पर भी अचानक आ जाती है सूजन डॉक्टर ने बताया ये सकती है वजह…

    December 26, 2025

    3 दिन में इंटरनेशनल स्टार बना ऑटो ड्राइवर, कहानी दिल छू लेने वाली…

    December 26, 2025

    इस नए साल से होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, सैलरी में बढ़ोतरी से लेकर सस्ती होगी CNG-PNG नोट कर लें ये पूरी लिस्ट…

    December 26, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब…
    • क्या आपके भी चेहरे पर भी अचानक आ जाती है सूजन डॉक्टर ने बताया ये सकती है वजह…
    • 3 दिन में इंटरनेशनल स्टार बना ऑटो ड्राइवर, कहानी दिल छू लेने वाली…
    • इस नए साल से होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, सैलरी में बढ़ोतरी से लेकर सस्ती होगी CNG-PNG नोट कर लें ये पूरी लिस्ट…
    • 11 मांगों को लेकर कर्मचारी फेडरेशन का बड़ा आंदोलन 29 से 31 दिसंबर तक ठप रहेगा ये कामकाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?