
रायपुर 24 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ एक बार फिर कोरोना का प्रकोप झेल रहा है। कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 4509 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 31074 हो गए हैं।
4509 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5406 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 19 मौतें हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1100218 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1055398 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31074 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13746 मौतें हो चुकी हैं।
कोरोना आँकड़े : कोरबा ज़िले में आज 157 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 106 पुरुष और 51 महिला शामिल…. करतला – 06, कटघोरा ग्रामीण – 24, कटघोरा शहरी – 27, कोरबा ग्रामीण – 34, कोरबा शहरी – 50 , पाली – 11, पोड़ी-उपरोडा – 05…
छत्तीसगढ़ में आज 45 हजार 626 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.88 प्रतिशत
आज 24 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.88 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 45 हजार 626 सैंपलों की जांच में से 4509 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के 15 जिलों में 10 से 100 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए
प्रदेश में आज 24 जनवरी को 15 जिले बलरामपुर एवं नारायणपुर से 20-20, मुंगेली से 27, गरियाबंद से 30, कबीरधाम से 42, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं जशपुर से 48-48, दंतेवाड़ा से 50, बलौदाबाजार से 54, सुकमा से 55, बेमेतरा से 62, कोरिया से 76, महासमुंद से 78, सूरजपुर से 79, बीजापुर से 83 कोरोना संक्रमित पाए गए।
