Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 17 दिसंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
    समाचार

    17 दिसंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

    By Tv 36 HindustanDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 दिसम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश भी देंगे। गौरव दिवस के दिन सभी जिलों के गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, हाट-बाजारों, नगरीय निकायों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

    इन कार्यक्रमों में लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की विगत चार वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों, निर्णयों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारियां दी जाएंगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, वनमण्डल अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग सहित इन आयोजनों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

    गौरव दिवस के दिन सुबह 11 बजे से राज्य के सभी गौठानों, तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों और दोपहर 3 बजे से प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर और धान खरीदी केन्द्रों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। गौठान में आयोजित कार्यक्रम में गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, पशुपालक, गांव के किसान, भूमिहीन मजदूर, जनप्रतिनिधि, स्थानीय निकायों के सदस्य, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित स्थानीय निवासी हिस्सा लेंगे।

    नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक हिस्सा लेंगे। वन क्षेत्रों में तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों और हाट बाजारों में भी गौरव दिवस का आयोजन होगा। तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों में गौरव दिवस के दिन किसानों और मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ हाट बाजारों में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

    इसी प्रकार प्राथमिक सहकारी सोसायटियों और धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित करके शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उन्हें दी जाएगी। बैठक में पीसीसीएफ संजय शुक्ला और आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आदिम जाति एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वन विभाग के सचिव प्रेम कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Chhattisgarh Pride Day will be celebrated on December 17 Chief Secretary reviewed the preparations Hindi khabar Hindi news Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्ट्रीट वेंडर्स की पीड़ा देखकर महापौर एजाज ढेबर जी, विधायक कुलदीप जुनेजा जी ने रुकवाई निगम की कार्रवाई
    Next Article जनपद पंचायत पेण्ड्रा में कार्यशाला का आयोजन लैंगिक समानता लाने दी गई जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?