Raipur : प्रदेश प्रभारी बनाने के बाद उनका ये पहला दौरा है।विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू,बृजमोहन अग्रवाल,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेलसमेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नेताओं से उनका परिचय कराया।इसके बाद वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय की और रवाना हो गए।भाजपा ने ये जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है।
प्रदेश में भानुप्रतापपुर में उम्मीदवार ब्रह्मानंद केऊपर कांग्रेस पार्टी ने जो सनसनीखेज आरोप लगाया है,प्रदेश प्रभारी आज उसका भी जवाब देंगे।इसके साथ ही साथ भाजपा की चुनावी रणनीति की समीक्षा भी करेंगे।राज्य का गरमाया सियासी माहौलभानुप्रतापपुर में जबसे कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता करभाजपा उम्मीदवार पर ये आरोप लगाया है।प्रदेश का सियासी पारा तेजी से ऊँचाई पकड़ता जा रहा है।ऐसे में प्रदेश प्रभारी का आना अपनेआप बहुत कुछ कह जाता है।
उधर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम अपनेलाव-लश्कर के साथ ब्रह्मानंद नेताम कानामांकन रद्द करने की मांग भी करने लगे हैं।भाजपा हुई हमलावरइस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी अब हमलावर हो चुकी हैं।बृजमोहन अग्रवाल चुनावी गणित बैठने केमामले में महारत रखते हैं।ऐसे में कांग्रेस के इस पेंच की कोई नकोई काट आज भाजपा नेतृत्व ढूंढ ही लेगा।