नई दिल्ली:– निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की ड्रामा पीरियड मूवी छावा इस सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की छावा का कब्जा जारी है और हर रोज तेज रफ्तार के साथ इस फिल्म का कारोबार आगे बढ़ता जा रहा है।
इसके अलावा छावा आए दिन किसी न किसी मूवी को पीछे छोड़ती हुई नजर आ रही है। अब रिलीज के 11वें दिन कलेक्शन के मामले में छावा सुपरस्टार रणबीर कपूर की एनिमल (Animal Movie) को धूल चटा दी है।
एनिमल से आगे निकली छावा
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली छावा जल्द ही दूसरा सप्ताह भी पूरा कर लेगी। लेकिन अब भी फिल्म की कमाई का सिलसिला डबल डिजिट में बना हुआ है, जो बड़ी बात है। माना जा रहा था कि दूसरे वीकेंड के बाद छावा की कमाई पर ब्रेक लगेगा, लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 11वें दिन छावा ने करीब 18 करोड़ का कलेक्शन किया।
