बिलासपुर:- भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं में जुबानी जंग जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर खुद मुख्यमंत्री साय ने जवाब दिया है. पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग समय के हिसाब से अपने विचार बदलते हैं. CBI को रोकने वाले आज CBI जांच की मांग भी करते हैं.
भूपेश बघेल ने क्या कहा था: ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने कहा कि, अडानी ने जो पेड़ कटवाया है उसके खिलाफ स्थगन लाया गया था. उसी दिन बेटे के जन्मदिन के दिन ED ने गिरफ्तार किया. उसे नोटिस भी नहीं दिया गया, सीधे गिरफ्तारी की गई है. भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पर भी अटैक किया. बघेल ने कहा कि, ED ने बेटे के गिरफ्तारी के जो कारण बताए हैं. उसमें कहा गया है कि भूपेश बघेल बहुत प्रभावशाली हैं. अगर मैं प्रभावशाली हूं तो विष्णु देव को कुर्सी से उतर जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा: लगातार हार से बौखलाए विपक्ष को अब सूझ नहीं रहा कि क्या बोले और क्या नहीं. बार-बार हारने के बाद इनकी मति भ्रष्ट हो गई है. विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस हारी है.
सीधे तौर पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं. सीएम साय ने ये बयान बिलासपुर में दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल हुए थे. सिम्स ऑडिटोरियम में ये सम्मेलन हुआ था.