रायपुर: ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती के साथ वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को करवा चौथ के समान ही माना जाता है। स्कन्द, भविष्य पुराण और निर्णयामृतादि के अनुसार यह व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को करने का विधान है। इस व्रत को संपन्न कर सावित्री ने यमराज को हरा कर अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को ‘वट सावित्री व्रत’ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – अखंड सौभाग्य की प्राप्ति एवं खुशहाल जीवन की कामना के शुभ दिन ‘वट सावित्री व्रत’ की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं। वट वृक्ष का पूजन और देव उपासना से आपके जीवन में सुख-शक्ति एवं समृद्धि का संचार हो।