छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में जो शख्स दिखाई दे रहे हैं। वह कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । है जिनके हाथ में फोन है। और फोन में एक गेम चल रहा है गेम से अधिकांश लोग वाकिफ है। इस गेम को कैंडी क्रश के नाम से जाना जाता है। दरअसल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही थी जिसके बीच एक फोटो सामने आई।
फोटो पोस्ट कर भाजपा ने कसा तंजभाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा की भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा।जिसके बाद ये तस्वीर जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। और लोग तरह तरह के बातों के साथ इसे सोशल मीडिया में शेयर भी कर रहे है।
मगर इन मामले को लेकर सीएम भूपेश ने भी प्रतिक्रिया दी है।भूपेश बघेल बोले – ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ….सीएम ने सोशल मीडिया पर इसका पलटवार करते हुए कहा की पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं।
