Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री मोहन यादव मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    RAIPUR

    मुख्यमंत्री मोहन यादव मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

       भोपाल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं बहुती जल प्रपात का अवलोकन करेंगे इसके बाद देवतालाब शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में 241.33 करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।मुख्यमंत्री मोहन यादव लोक निर्माण विभाग (भवन सड़क) के 19.45 करोड़ के तीन कार्यों, लोक निर्माण (भवन) के 15.99 करोड़ रूपये के दो कार्यों, एक करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 50 लाख रूपये से निर्मित कार्य का लोकार्पण करेंगे।
    
      मुख्यमंत्री डॉ यादव इस अवसर पर 133.98 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली 11 सड़कों, 50.37 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों, 18.28 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों तथा एक करोड रूपये की लागत से बनाये जाने वाले पशुपालन विभाग के नवीन कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। 
    
        मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले भूमिपूजन कार्यों में खर्रा से मऊगंज वाया बेलहा नानकार चमड़िया, पुर्वा, मगनिया, बैजला, करही, पहरखा, सैलया, पन्नीमार्ग, खटखरी फोरलेन वाईपास मार्ग,घोरहा से खुजबा सुखदेव सिंह थापा हरूआ, खुजवा, सुअरहा, खुजुरहन मार्ग, सूजी से अर्जुन कहुआ पहुंच मार्ग, रघुनाथगंज से मनिकवार वाया पलिया शुकलान, करौदहा, मिसिरगवां मार्ग, गंगेव उमरिया गेरूआरी मार्ग, देवरा फरेदा से मनिकवार वाया हार्देहा मार्ग, कोरिगवा अस्पताल से मौलिया नरैनी तक फुलहा से भूसी तक मार्ग, डगडौआ एनएच से सतखरा तक मार्ग, फुलहा से झूसी मार्ग तथा देवतालाब नईगढ़ी रोड से गनिगवां अखिलेश सिंह के घर तक के मार्ग शामिल है। इसी प्रकार मऊगंज में संयुक्त जिला कार्यालय, राजस्व विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों के लिए आवास गृहों, सर्किट हाउस तथा देवतालाब के शासकीय महाविद्यालय में स्टेडियम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। 

    कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले में देवतालाब आएंगे। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल और मनोरम प्रपात बहुती का भ्रमण करेंगे। देवतालाब में प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कमिश्नर बीएस जामोद तथा डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम स्थल में कमिश्नर ने मंच की व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि तीनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। मंच पर केवल सूचीबद्ध विशिष्ट व्यक्तियों को ही प्रवेश दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। इनके बैठने और पानी की समुचित व्यवस्था करें। वर्षाकाल को ध्यान में रखकर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

     कमिश्नर ने इसके बाद देवतालाब मंदिर का भ्रमण कर मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया मंदिर की साफ-सफाई तथा साज-सज्जा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर तथा डीआईजी ने भगवान शिव के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की। इसके बाद कमिश्नर ने बहुती जलप्रपात का भ्रमण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Post Views: 670

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रीमियम से बजट स्मार्टफोन्स तक पर भारी छूट, इस दिन होगा शुरू…
    Next Article रील बनाने वाले हो जाएं सावधान, अब पब्लिक प्लेस में रील बनाने का चस्का पहुंचा सकता है सीधा जेल, जान लीजिये ये नियम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?