Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ग्राम झलियापुर के सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    मुंगेली

    ग्राम झलियापुर के सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंगेली –प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के ग्राम झलियापुर में आयोजित श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ शाला का परिक्रमा कर व्यासपीठ पर विराजमान कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महाराज का शाल व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया और उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

    मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय का गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव भोले और अभयदानी है, वे सच्ची भाव भक्ति में दुश्मनों को भी वरदान दे देते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी कथा होने से न केवल उस क्षेत्र को, बल्कि दूर-दूर तक इसका पुण्य लाभ मिलता है। इस महायज्ञ का फायदा यहां के लोगों के साथ ही हमारी सरकार को भी मिलेगा।  


    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम ने छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य के जंगल में 10 साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि राजिम में माता सीता द्वारा स्थापित शिवलिंग है, तो निश्चित रूप से हमें आशीर्वाद मिलेगा, आज हमने 01 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बड़ा बजट पास किया है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही घोषणा के अनुरूप सबसे पहले हमने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया, किसानों के खाते में 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि का भुगतान किया गया और 21 किं्वटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गई। शीघ्र ही किसानों के खाते में धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

    किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज से समृद्ध राज्य है। मोदी की जिस गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई है, उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्राम छिरहा से झलियापुर तक 03 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की।


    उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि हमारे वेद में यज्ञ का बहुत बड़ा प्रभाव और महत्व बताया गया है। यह व्यक्ति के जीवन में खुशहाली तरक्की लाने का बहुत बड़ा माध्यम है। ग्राम झलियापुर में 11 कुंडीय यज्ञ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। खाद्यमंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि यहां हर साल भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाता है।

    22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यकम आयोजित किए जा रहे है। इससे अब लग रहा है कि निश्चित रूप से राम राज्य स्थापित हो रहा है। मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि रूद्र भगवान की कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, शांति, भाईचारा, मानवता, समानता आदि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, आयोजक श्रीमती लक्ष्मी देवी-श्री रामशरण सिंह, सरपंच श्री परमानंद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Mungeli Mungeli districts Raipur Today latest news Today news Vishnudev Sai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतनाव में आए पाकिस्तान के रिटर्निंग ऑफिसर खुशाब अहमद, गालिब का शेर पढ़ा और दे दिया इस्तीफा……
    Next Article टेडी डे के अवसर पर अपने चाहने वालों को भेजिए प्यारभरे संदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?