Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
    समाचार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11 बजे नवा रायपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे। दोपहर 2:20 बजे वे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे और वहां मनोविकास केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद, दोपहर 3:20 बजे बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 7 बजे ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में भाग लेंगे। अंत में वे शाम 7:40 बजे अपने निवास लौट जाएंगे।

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में दोपहर 2 बजे सौगात ए मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर समेत मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गरीब परिवारों को सामग्री किट वितरित की जाएगी। किट वितरण का आयोजन वक्फ बोर्ड कार्यालय रायपुर में शाम 4 बजे किया जाएगा।

    रायपुर नगर निगम का बजट आज

    • Advertisement –
      रायपुर। रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद मेयर मीनल चौबे नगर निगम का पहला बजट प्रस्तुत करेंगी। इस बजट में राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि 15 साल बाद पहली बार बीजेपी मेयर बजट पेश करेंगी। बजट प्रस्तुति के बाद नगर निगम बॉन्ड भी पेश किया जाएगा। इस सामान्य सभा में शहर विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

    जनजातीय समुदायों के लिए वन-आधारित आजीविका पर राष्ट्रीय कार्यशाला

    छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और भारत सरकार के नीति आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘‘Forest based livelihood opportunities for Tribal Communities’’ विषय पर दंडकारण्य सभागार, अरण्य भवन, वन मुख्यालय, नवा रायपुर में प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में जनजातीय समुदायों के वन-आधारित आजीविका एवं सतत् वन प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि, राज्य शासन के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, शोधकर्ता, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों के सदस्य और स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि इस कार्यशाला में भाग लेंगे।

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    1. ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रतियोगिताएं

    राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘ट्रांसजेंडर हुनर की खोज: समता का महोत्सव’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास, सरोना स्थित ट्रांसजेंडर पुनर्वास केंद्र में मेहंदी, मेकअप, रंगोली और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    1. हिंदू नव वर्ष का रंगारंग कार्यक्रम

    संगिनी महिला मंडल द्वारा शुक्रवार, 28 मार्च को भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में शाम 4 बजे से हिंदू नव वर्ष का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भजन संध्या, सरप्राइज गेम, कलाकारों के नृत्य आदि आकर्षक कार्यक्रम होंगे।

    Post Views: 805

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यहां के निवासियों के लिए वरदान…
    Next Article अपना बिजनेस करने वालों के लिए बड़ी खबर- ठीक 4 दिन में बदल जाएंगे 6 जीएसटी नियम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?