Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निमधा स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम…
    छत्तीसगढ

    निमधा स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम…

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जीपीएम के निमधा स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए आई महिला के बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई. इसके बावजूद भी डॉक्टर और नर्सों ने मरीज को समय रहते जिला अस्पताल रेफर नहीं किया. परिजनों का आरोप है कि जब महिला को असहनीय ब्लिडिंग होने लगी तब आनन फानन में उसे जिला अस्पताल सुबह के 4 बजे रेफर किया गया. जिला अस्पताल में महिला को बचाने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया.

    निमधा स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप: परिजनों का आरोप है कि समय रहते अगर प्रसूता को निमधा स्वास्थ्य केंद्र के लोग रेफर कर देते तो उसकी जान बच जाती. परिजनों का कहना है कि मरीज को इलाज के नाम पर 19 घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में रोका गया. बाद में जब हालात बेकाबू हो गए तब मरीज को रेफर किया गया. जिला अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर विपिन का कहना है कि महिला को अगर समय से लाया गया होता तो उसकी जान बच जाती.

    बेटी को डिलीवरी के लिए निमधा स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया. डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई. बेटी की भी हालत खराब हो गई. इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र उनको 19 घंटे तक रोका गया. समय रहते अगर जिला अस्पताल रेफर कर दिए होते तो जान बच जाती – सोमवारिया बाई, मृतक महिला की मां

    महिला को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर लाया गया था. हमने महिला की जान बचाने के लिए जो भी संभव इलाज और दवा थी वो दी. इसके बावजूद हम उसकी जान नहीं बचा पाए. अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते महिला की मौत प्रथम दृष्टया नजर आ रही है. समय पर अगर यहां लाया जाता है तो हालत संभल जाती – डॉ विपिन, जिला अस्पताल, जीपीएम

    समय पर नहीं मिली महतारी एंबुलेंस: परिजनों का कहना है कि जब उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया तो एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया गया. परिजन किराए की गाड़ी कर मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे.

    महतारी एक्सप्रेस: महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली एंबुलेंस सुविधा सरकार की ओर से दी गई है. महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत चलती है.
    एंबुलेंस सेवा से जुड़ी बड़ी बातें

    यह पूरी तरह से निशुल्क सेवा है.

    प्रसूता को घर से लाने और डिलीवरी के बाद उसे घर तक पहुंचाने का काम करती है.

    मरीज को इलाज के बाद जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाता है.

    एंबुलेंस में पैरामेडिकल स्टॉफ की भी जरुरत के मुताबिक ड्यूटी होती है.

    महतारी एक्सप्रेस की सुविधा लेने के लिए 102 नंबर पर कॉल करना होता है.

    ये सेवा गर्भवती और 5 साल तक के बच्चों के लिए है.

    Post Views: 1,345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस को अपनी हार सामने दिख रही है इसलिए EVM पर आरोप लगा रही है: बृजमोहन अग्रवाल…
    Next Article कोरबा नगर पालिका निगम के लिए मतदान जारी, बीजेपी और कांग्रेस ने किया अपनी अपनी जीत का दावा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…

    March 1, 2026

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?