Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालको ने किसान मेला के अवसर पर कृषकों को किया सम्मानित
    छत्तीसगढ

    बालको ने किसान मेला के अवसर पर कृषकों को किया सम्मानित

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, 09 जनवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने किसान दिवस के अवसर पर जामबहार और बेला गांव में किसान मेला आयोजन किया। आयोजित उत्सव में 32 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों में नवाचार, सहयोग और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी निकायों, वित्तीय संस्थानों और कृषि क्षेत्रों के विभिन्न हितधारकों को एकजुट करते हुए बदलाव के लिए एकजुट किया गया।

    बालको ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी), छत्तीसगढ़ नवकरणीय ऊर्जा विभाग, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ अपने सहयोगी स्वयं सेवी संस्था एक्शन फॉर फ़ूड प्रोडक्शन के सहयोग से कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम में 339 किसानों ने चर्चा, कार्यशाला और प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। उत्सव में विभिन्न गांव के 20 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों ने मोर जल मोर माटी परियोजना में अपनी भागीदारी के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर, कृषि क्षेत्र में विभिन्न प्रभावशाली नवाचार को अपनाया है। किसानों का सम्मान और समर्थन उनके उपलब्धियों के सराहने के साथ समुदाय के लिए प्रेरक साबित हुआ जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है।

    उत्सव का केंद्र बिंदु किसान मेला था जिसमें कृषि जीविका और विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी का प्रसार किया गया था। आयोजन में किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि नवाचार और नवीन मशीनरी का प्रदर्शन। फसल बीमा में विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से किसानों को अपनी फसल सुरक्षित करने के बारे में शिक्षित करना तथा कृषि के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमारे किसान देश के आर्थिक विकास के प्रमुख अंग हैं। कंपनी हमेशा विभिन्न तकनीकी और नवाचार माध्यम से कृषक समुदाय के उत्थान और उन्नति के लिए कटिबद्ध है। बालको प्रशिक्षित किसानों ने जैविक खेती, कृषि नवाचार और नवीन तकनीकों की मदद से विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सफलता पाई है। कृषि प्रोत्साहन परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ से किसानों को लाभ मिल रहा है। श्री कुमार ने कहा कि हम अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों किसानों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बालको की सामुदायिक विकास परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ का प्रमुख उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने, फसल उत्पादन में वृद्धि, किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने के साथ जल और मृदा प्रबंधन को उत्कृष्ट बनाना है। परियोजना का मुख्य घटक कृषि, जल प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बाड़बंदी, वनोपज एवं वन संरक्षण और लाख की खेती शामिल है।

    परियोजना 1200 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 3700 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। 1000 से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिससे उनकी औसत वार्षिक आय के साथ-साथ उत्पादन में वृद्धि हुई है। तकनीकी सहयोग से लागत में कमी आई है। किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। इस परियोजना से युवा कृषि को मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। ‘मोर जल मोर माटी’ पहल में लगभग 25% लाभार्थी युवा किसान हैं। इस परियोजना से स्थानीय किसान अनेक शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

    Post Views: 0

    Balco Balco police station chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Korba Korba bilaspur Korba Breaking Today latest news Today news कोरबा कोरबा में SECL कर्मचारी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleJio सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मात्र 999 रुपए में मिलेगा तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा के साथ….
    Next Article छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?