Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » LAC पर चीन कर रहा था ऐसी साजिश, भारतीय सैनिकों ने दिया जवाब…
    News

    LAC पर चीन कर रहा था ऐसी साजिश, भारतीय सैनिकों ने दिया जवाब…

    By Tv 36 HindustanAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारत और चीन के बीच सीमा वास्तविक है यानी कि ना ही कोई दीवार है, ना ही कोई कटीले तार. दूर-दूर तक सिर्फ बंजर मैदान है. हल्की-फुल्की घास के यह मैदान सीमा के पास रहने वाले भारतीय गांव वालों के पशुओं के लिए लाइफ लाइन की तरह काम करते है. इसी घास को लेकर भारतीय चरवाहों और चीनी सैनिकों के बीच आए दिन झड़प होती रहती है, क्योंकि अक्सर जानवर खाते पीते सीमा पर चले जाते हैं. ऐसा ही कुछ बीते कुछ दिनों पहले हुआ, जब पूर्वी लद्दाख के डेमचौक इलाके में 40 चीनी याक चारा खाते-खाते भारतीय सीमा के भीतर आ गई.

    इस बात की जानकारी 19 अगस्त को वीडियो पोस्ट करके चुशूल के काउंसलर कॉन्चेक तेनजिंग ने सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि हमारे जानवर वहां जाते हैं तो वह लोग उन्हें वापस नहीं करते हैं, लेकिन हम बड़ा दिल दिखाते हुए चीनी जानवरों को वापस कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच एक प्रोटोकॉल तय किया गया है, जिसके तहत भारतीय सीमा में यदि कोई जानवर आता है तो चीनी सेना को उसकी खबर की जाती है और उसके बाद लौटाया जाता है. भारतीय इलाके में चीनी याक के आने की जानकारी उस वक्त दी गई, जब भारतीय सेना ने हिदायत दी थी कि ऐसा ना हो. चरवाहों के भेष में भारत में घुसते हैं चीनी जासूस

    लद्दाख के ठंडे मरुस्थलों और तिब्बत के पठार में सदियों से जनजातीय लोग रहते हैं, जो अपने जानवरों को यहां चराने के लिए लेकर जाते हैं, लेकिन बीते कुछ दशकों से चीन इन इलाकों में चारवाहों के भेष में अपने जासूस सैनिक भेजता रहा है और भारत में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है और यही कारण है कि वह इन चारगाहों पर कब्जे का दावा भी ठोकता रहा है. जब कभी भी भारत और चीन के बीच कोई विवाद होता तो उसका साफ कहना होता है कि उनके इलाके पर कब्जा किया गया है.ऐसे शुरू होता है विवादभारत में लद्दाख एक ऐसी जगह है, जहां पर ठंडा रेगिस्तान होता है यहां पर किसी भी प्रकार के कोई पेड़ पौधे नहीं होते. अप्रैल से इन जगहों पर हल्की-फुल्की घास आनी शुरू हो जाती है, जहां पर चीन और भारत के चरवाहे अपने-अपने पशुओं को लेकर आते हैं. जैसे-जैसे घास खत्म होती जाती है चरवाहे आगे बढ़ने लगते हैं. हर साल सितंबर और अक्टूबर के महीने में चरवाहे दोनों देशों के कुछ इलाकों तक पहुंच जाते हैं.

    बस इसके बाद से ही विवाद शुरू हो जाता है और दोनों देशों के सैन्य अधिकारी बातचीत करके इसे सुलझाते हैं. तनाव में बदल गया विवादचीन और भारत के बीच यह जमीन वाला विवाद 2020 के बाद तनाव में बदल गया. एलएसी के बेहद करीब कुछ चारगांहों को भारतीय सेना ने बंद कर दिया और उनकी जगह अन्य पशुओं को लेकर जाने की बात कही. लद्दाख में लगभग 10 चारगाह है. जब भी चीनी सेना भारतीय इलाकों में घुसने की कोशिश करती है तो फेसऑफ और स्टैंडऑफ से बचने के लिए वह अपने चरवाहों और उनके पशुओं को भेज देती है.

    Post Views: 590

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का सिन्धु सभा ने किया अभिनंदन…
    Next Article शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर किया था विवादित टिप्पणी, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?