Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अरुणाचल प्रदेश में भारत सरकार के इस काम से तिलमिलाया चीन….
    शीर्ष आलेख

    अरुणाचल प्रदेश में भारत सरकार के इस काम से तिलमिलाया चीन….

    By Tv 36 HindustanSeptember 21, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नरेंद्र मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में लगभग 300 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख सीमा सड़कें बनाने की योजना शुरू की है, जिसको लेकर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी मांगी गई है. यह वही इलाका है, जहां चीन अपनी दावेदारी जताते रहा है. अब जब सरकार ने सड़क बनाने की योजना बनाई है, तो चीन तिलमिला गया है.

    2020 से चल रहे तनाव के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के मंसूबों के जवाब में नरेंद्र मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में लगभग 300 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख सीमा सड़कें बनाने की योजना शुरू की है, जिसको लेकर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी मांगी गई है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की इन चार सड़कों को रणनीतिक क्षेत्रों में बनाने की योजना बनाई गई है, जहां वर्तमान में कोई सड़क नहीं है और सड़कें बनती है तो सीमावर्ती इलाकों में आईटीबीपी और सेना के जवानों और सैन्य उपकरणों को ले जाना काफी आसान हो जाएगा.टीवी9 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार टूटिंग (Tuting) से Muirbe और आगे एलएसी के करीब बाम तक 72 किमी लंबी नई सड़क की योजना बनाई जा रही है.

    अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में तापा (Tapa) से हश (Hush) के आगे डिले (Dille) तक 58 किलोमीटर लंबी एक और सड़क की योजना बनाई जा रही है. ह्युलियांग ) से कुंडाओ ) तक 107 किलोमीटर लंबी सड़क की योजना बनाई गई है.इसके साथ ही किबिथु ) से कुंडाओ ) तक 52 किलोमीटर की एक और सड़क की योजना बनाई गई है. सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने की वजह से बीआरओ ने इन चारों सड़कों की व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी है.

    बनी सड़कें तो बदल जाएगी तस्वीरइन सड़कों से अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में रणनीतिक परियोजनाओं, सामाजिक-आर्थिक और रणनीतिक दोनों प्रभाव पड़ेगा. इससे सीमा क्षेत्र की आवाजाही तेज होगी और सड़कें उन स्थानों को जोड़ेगी, जो इतने वर्षों के बाद भी नहीं जुड़े हैं. या यूं कहें कि जिनकी अनदेखी पिछली सरकारें करती रही है.यहां ये समझना भी बेहद जरूरी है कि एक बार इन सड़कों को अरुणाचल फ्रंटियर राजमार्ग का हिस्सा बना दिया जाए तो यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है. फिलहाल इस इलाके में सड़कें नहीं हैं.

    एलएसी के समानांतर चलने वाली कोई भी सड़क न केवल हमारे विरोधियों को बैकफुट पर ले जाएगी, बल्कि पूरे अरुणाचल प्रदेश में हमारी प्रतिक्रिया तेज होगी.ये परियोजनाएं यात्रा के समय को बचाने और कम समय में सीमा क्षेत्र तक पहुंचने के मामले में क्षेत्र में तैनात बलों को बढ़ावा देगी. आपको बता दें कि इस क्षेत्र में कोई सड़क नहीं है और लगभग तीन साल पहले किबिथु ) से कुंडाओ ) तक एक पैदल ट्रैक बनाया गया था, लेकिन जवानों को इन कच्चे ट्रेक से जाने में बहुत समय लगता था.

    यात्रा के समय की होगी बचतकिबिथू चीनी सीमा के बहुत करीब है और उसी मार्ग पर यात्रा करने के लिए कोई उचित सड़क नहीं है.आसपास के इलाकों में भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेंगे.ऐसे में BRO द्वारा बनाया जा रही ये सड़के बॉर्डर पर भारत की ताकत बनकर उभरेगी और चीन के लिए नया सिर दर्द भी बनेगी.इसी तरह टूटिंग-मुइरबे-बाम (Tuting-Muirbe-Bam) रोड क्षेत्र से यात्रा के समय को 60-70% कम कर देगी. जो फिलहाल बेहद कठिन है और रात में यात्रा करना असंभव है. टूटिंग चीन सीमा के करीब है और यह सड़क बॉर्डर से जोड़ेगी.साथ ही, हायुलांग-ग्लोथांग ला डू दखरू-कुंडाओ आर्मी और आईटीबीपी को कम से कम एक घंटा की बचत होगी.

    चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत को उकसा रहा है.उसने हाल ही में भारत द्वारा ईटानगर में जी20 बैठक आयोजित करने पर आपत्ति जताई थी. चीन ने पिछले महीने भी अपने क्षेत्र का एक विकृत नक्शा जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य को चीन का हिस्सा दिखाया गया था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर छत्तीसगढ़ की उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का कहना है कि, इस बिल को ला आज रहे हैं…लेकिन…..
    Next Article 451 करोड़ रूपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 30 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 22, 2026

    सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…

    March 22, 2026

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?