नई दिल्ली:- फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन ने साल 2021 की शुरुआत में C5 Aircross प्रीमियम SUV के साथ भारत में एंट्री की थी. कंपनी के भारत में तीन साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उसने अपनी कारों के स्पेशल ब्लू एडिशन लॉन्च किए हैं. ये स्पेशल एडिशन C3 हैचबैक और C3 Aircross SUV लाइनअप में जुड़े हैं, जो पहले से मौजूद Feel और Shine वेरिएंट पर बेस्ड हैं.
इस स्पेशल एडिशन में रूफ पर कॉस्मो ब्लू हाइलाइट्स हैं. ORVMs, डोर हैंडल्स, फॉग लैंप के चारों तरफ और बॉडीलाइन पर भी कॉस्मो ब्लू हाइलाइट्स हैं. केबिन में कस्टमाइज्ड सीट कवर्स, एयर प्यूरीफायर, सिल प्लेट्स, इल्यूमिनेटेड कप होल्डर, सीट बेल्ट कुशन और नेक रेस्ट दिए गए हैं. स्पेशल एडिशन के अलावा, सीमित समय के लिए Citroen C3 हैचबैक और C3 Aircross SUV की कीमतों में कटौती की गई है.
ऑफर अप्रैल 2024 के अंत तक वैलिड है और सिर्फ कुछ सलेक्टेड वेरिएंट्स के लिए ही हैं. ऑफर के तहत हैचबैक अब पहले से ₹17,000 तक सस्ती हो गई है, इसकी शुरुआती कीमत अब ₹5.99 लाख रुपये हो गई है. वहीं SUV अब ₹8.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है, जो कि पहले से ₹1 लाख तक सस्ती है.
सिट्रॉएन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर शिशिर मिश्रा ने कहा, “भारत में सबसे युवा वाहन निर्माता कंपनियों में से एक होने के नाते, यह हमारे लिए बहुत खास अवसर है और हम अप्रैल के पूरे महीने में अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के साथ जश्न मनाना चाहते हैं. हम अपने नेटवर्क विस्तार कार्यक्रम के तहत 2024 के अंत तक भारत में 200 सेल्स और सर्विस टचपॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.
