धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां नगर सैनिक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है. नगर सैनिक का नाम वासुदेव सिन्हा बताया जा रहा है. सैनिक रुद्री सिंचाई कालोनी में रहता था. मृतक धमतरी कलेक्टर दफ्तर में पदस्थ था. आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.