हरियाणा के भिवानी में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ 7 व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर 6 महीने तक लगातार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की जो कक्षा 9 की छात्रा है, वह दो महीने की गर्भवती पाई गई है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी को हत्या करने की धमकी देते हुए उसे किसी से भी दुष्कर्म की घटना के बारे में नहीं बताने के लिए कहा था।इस घटना का पता तब चला जब किशोरी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। फिर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और अब पुलिस व परिवार को रिपोर्ट के आने का इंतजार है।7 पुरुषों ने 6 महीने तक किशोरी के साथ रेप किया लड़की के साथ एक आदमी ने पहली बार रेप किया था, जब वह किराने की चीजें खरीदने के लिए उस शख्स के दुकान पर गई थी। इसके तुरंत बाद, पुरुष के सहयोगियों ने भी लड़की का यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कथित तौर पर लड़की का छह महीने तक 7 पुरुषों द्वारा बार-बार रेप किया गया था।
जांच में लड़की 2 महीने की गर्भवती पाई गई
हाल ही में, लड़की ने अपने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर उसे उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशोरी की मेडिकल जांच में पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती थी।
लड़की के पिता ने इस घटना पर क्या कहा है?
लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी को मारने की धमकी देते हुए रेप की इस घटना के बारे में किसी से भी बताने से मना किया था। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़की के साथ कई बार रेप किया और मामला तब सामने आया जब वह गर्भवती हो गई।

आरोपी पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया-
लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।