नई दिल्ली:- फलों के अंदर बेहतरीन विटामिन और मिनरल्स होते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन हार्ट डिजीज, कैंसर और स्ट्रोक के खतरे में कमी लाने के लिए इन्हें खाने की सलाह देता है। बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि हर दिन सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। लेकिन डाइटिशियन्स के मुताबिक यह सबसे हेल्दी फ्रूट नहीं है।
डाइटिशियन्स ने नीले रंग के फल को दुनिया का नंबर 1 फ्रूट माना है जिसे ब्लूबेरी कहा जाता है। Parade की रिपोर्ट में Elysia Cartlidge और Kristi Ruth नाम की रजिस्टर्ड डाइटिशियन ने ब्लूबेरी को सबसे हेल्दी फ्रूट्स की लिस्ट में पहले नंबर पर रखा है और इसके कारण भी बताए हैं।
ब्लूबेरी फल में एंथोसायनिन होता है, साइंस डायरेक्ट की रिसर्च के मुताबिक यह न्यूरोलॉजिकल डिस्फंक्शन को कम करता है। इसमें न्यूरोन्स और न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाते हैं जिससे दिमाग की शक्ति और क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये फल दिल की सेहत के लिए बढ़िया है। कई शोध बताते हैं कि ब्लूबेरी खाकर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम किया जा सकता है। इसके अलावा टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज भी इसे खाकर ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल रख सकते हैं।
