छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट से दावेदारी पेश कर ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंप दिया हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी को दिया है।
