रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ने बड़ी जीत का दावा किया है। एक कार्यक्रम में कुम्हारी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार उन्होंने 27 हजार वोट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा वोट से जीतेंगे। दरअसल जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री ने पाटन के मतदाताओं से अपील की है कि हर मतदाता खुद को भूपेश बघेल समझकर यहां चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ यहां फार्म भरेंगे, चुनाव तो यहां के मतदाताओं को लड़ना होगा।
बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी इसी बात को दोहराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां मतदाता और कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। भूपेश बघेल तो सिर्फ प्रतीक है, यहां हर कार्यकर्ता और हर मतदाता भूपेश बघेल बनकर चुनाव लड़ेगा। पिछली बार 27 हजार वोट से चुनाव लड़े थे, इस बार उससे भी ज्यादा वोट से चुनाव जीतेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ईडी की कार्रवाई को लेकर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के पूर्व नेताओं ने गोरो को भगाये थे, अब वक्त आ गया है कि चोरों का भी घड़ा भर गया है, उसे भी जनता उखाड़ फेकेगी।
