भोपाल:– भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को सीएम डॉ मोहन यादव ने नमन किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि हेतु जीवन समर्पित किया।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। हर साल उनकी जयंती विश्व छात्र दिवस भी मनाया जाता है।