Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए
    छत्तीसगढ

    विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए

    By adminMarch 20, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    विधायक देवेंद्र यादव ने जताया सीएम और मंत्री का दिल से आभार

    भिलाई, 20 मार्च। भिलाई नगर विधायक व युवा महापौर शहर के विकास के लक्ष्य को साकार करने लगातार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक देवेंद्र यादव प्रस्ताव बनाकर लगातार शासन से मांग कर रहे थे। भिलाई के हित और विकास के लिए विधायक देवेंद्र के विकास कार्य के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत दे दी है और इसी के साथ छ.ग. के सीएम भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई निगम को 30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत दी है।


    राशि वित्तीय वर्ग 2020-21 में नगर पालिक निगम भिलाई को अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों हेतु वित्त समिति की बैठक 17 फरवरी 2021 द्वारा राशि 30 करोड़ रुपए की अनुशंषा की गई थी। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकृति देते हुए भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 217 विकास कार्य के लिए कुल 29 करोड़ 95 हजार 83 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल सहित नगरीय निकाय मंत्री का भी दिल से आभार जताया है और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का लगातार भिलाई के विकास के लिए भरपूर सहयोग मिलते रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उन्हें इसी तरह से आर्शीवाद और प्यार मिलता रहेगा।
    हुडको की बदलेगी तस्वीर करोड़ो का होगा विकास कार्य
    हुडको वार्ड की तस्वीर बदलने वाली है। यहां करोड़ों रूपए का विकास कार्य होने वाला है। विधायक देवेंद्र यादव ने हुडको के विकास पर विशेष फोकस करते हुए यहां के लिए लाखों रूपए स्वीकृत कराए है। सबसे बड़ा काम हुडको में 1 करोड़ 48 लाख की लागत से वार्ड 69दशहरा मैदान में डोम शेड और मैदान विकास कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख की लागत से विभिन्न उद्यानों का सौंदर्यीकरण, वार्ड 70 हुडको में काली बाड़ी में डोम शेड निर्माण 12 लाख की लागत से। वार्ड 69 में बौद्ध परिसर के पास वाचनालय निर्माण 4लाख की लागत से और श्रीराम परिसर के पास विस्तारीकरण 5 लाख से होगा।
    49.50लाख से बनेगा सड़क
    वार्ड 16 कैलाश नगर राजीव गांधी उद्यान से रतन शर्मा के घर के आसपास एवं बंगाली काली पूजा समिति मंदिर के समीप सड़कों एवं विभिन्न मार्गों का डामरीकरण कार्य 49.50 लाख की लागत से किया जाएगा। 38 लाख की लागत से वार्ड 27 घासीदास नगर मैदान का उन्नयन कार्य होगा। साथ ही 38 लाख की लागत से वार्ड 38 बाम्बे रेशन आवास का जीर्णोंधार किया जाएगा। 10 लाख की लागत से कुष्ट आश्रम बस्ती में मंच एवं शेड व अन्य निर्माण कार्य किया जाएगा।

    1 करोड़ से होगा सिवरेज लाइन का संधारण

    1 करोड़ की लागत से जोन 4 क्षेत्र के सिवरेज लाइन का पूरा संधारण किया जाएगा। ताकि निकासी की समस्या न हो और बारिश में किसी के घर व गली में पानी न भरे। 98 लाख की लागत से वार्ड 52 सेक्टर 4 शासकीय शासकीय स्कूल के समीप खेल मैदान का विकास किया जाएगा। 70 लाख की लागत से वार्ड 64 सेक्टर 10 सड़क 5 व 6 के मध्य खेल मैदान का विकास किया जाएगा। 38लाख की लागत से वार्ड 65 सेक्टर 7 मार्केट मैदान का विकास कार्य किया एवं बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा।

    वैशालीनगर क्षेत्र में होगी करोड़ों का विकास कार्य

    37.43 लाख की लागत से वंदे मातरम, गोकुल नगर, कुरूद वार्ड 16 में सड़क, नाली पोल आदि लगाने का काम किया जाएगा। कोसानगर की सड़क डामरीकरण की जाएगी। 52 लाख की लागत से वार्ड 14 के स्पोट्स काम्पलेक्स का उन्नयन कार्य। वार्ड 27 घासीदास नगर के मैदान का उन्नयन कार्य 38 लाख की लागत से। डेढ़ करोड़ की लागत से जोन 4 खुर्सीपार के वार्ड 30 स्थित इंग्लिश मिडियम स्मार्ट स्कूल निर्माण कार्य किया जाएगा। 68 लाख की लागत से वार्ड 35 नवीन कॉलेज मैदान में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। 47 लाख से वार्ड 28 छावनी शहीद चुम्मन यादव सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 35.72 लाख की लागत से माईल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया वार्ड 1 निर्माणाधीन आवास गृहाें तक नाली और कलवर्ट निर्माण। 45.21 लाख की लागत से केईसी के पीछे खम्हरिया वार्ड 1 में बने आवासों तक पहुंच मार्ग, पोल, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।91.93 लाख की लागत से सूर्याविहार माल के पीछे खम्हरिया वार्ड 1 में निर्माणाधीन आवासों तक पहुंच मार्ग, पोल, स्ट्रीट लाइट और नाली व कलर्व निर्माण किया जाएगा। 14.24 लाख की लागत से वार्ड 55 सेक्टर 6 में जन सुविधा एवं निर्माण कार्य किया जाएगा। 49.99 लाख की लागत से वार्ड 55 सेक्टर 6 सतनाम भवन में तृतीय तल कमरा निर्माण एवं भवन मरम्मत किया जाएगा।

    30 crores rupees CM gave for the development of Bhilai with the efforts of
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाटला हाउस मामला : फैसले ने तुष्टीकरण की राजनीति बेनकाब की
    Next Article फिर काउंटर पर मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट में मांग का दबाव
    admin
    • Website

    Related Posts

    विरोध प्रदर्शन: कांग्रेस, बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प, दोनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज…

    March 24, 2023

    सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र: ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना से अवगत कराया…

    March 24, 2023

    सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना: भाजपा लगातार विभिन्न संगठनों का दुरुपयोग करती आई…

    March 24, 2023

    बड़ी खबर: सुरक्षाबलों ने नारायणपुर जिले से 8 नक्सली को किया गिरफ्तार…

    March 24, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में होंगे शामिल…
    • भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिल चुका पुरस्कार
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए रमेश सिन्हा
    • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रहा सारंगढ़ में
    • महिला क्रिकेटर से अश्लील बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद विषाक्त पदार्थ खाया क्रिकेट कोच ने
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?