नई दिल्ली:- चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार की सुबह से मतदान जारी है। इसी चरण के साथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव सभी सीटों पर संपन्न हो जाएगा। चार जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 13 अप्रैल यानी आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पहले और दूसरे चरण में छह-छह, तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। ये आठों लोकसभा सीटें मालवा और निमाड़ क्षेत्र में आती हैं। पिछले चुनाव में इन सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।
