मध्य प्रदेश:– मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव 11 जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आभार उपहार कार्यक्रम एक से 17 अगस्त के बीच 11 जिले सिंगरौली, सतना, दमोह नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिंंडौरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।
आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी।
लाड़ली बहनों के लिये झूले लगाए जाएंगे
कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झूले लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।
